Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

नैनीताल कांड: पीड़िता के परिजनों से सीएम धामी ने की फोन पर बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

देहरादून, न्यूज़ आई: नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय व सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए।

समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी।