Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम, पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसका मुख्य कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर को एफआरआई ग्राउंड में किया जाएगा.

इस आयोजन की खासबात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जिसके चलते एफआरआई परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. एफआरआई परिसर में चल रही तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों को तय समय पर और बेहतर ढंग से कामों को पूरा करने के निर्देश दिए.