Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवादी ढांचे पर हमला

देहरादून, न्यूज़ आई : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और POK में नौ आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले किए. इन हमलों में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के कम से कम 10 सदस्यों की मौत की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को भारत द्वारा किए गए हमलों में जैश के आतंकवादी मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्य मारे गए हैं. मारे गए लोगों में मसूद अजहर की बहन और बहनोई भी शामिल हैं. बहावलपुर को निशाना बनाकर किए गए भारतीय हमलों में दस लोगों को मार गिराया गया.

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे. इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) दोनों में आतंकवादी ढांचे पर हमला करना था.

रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि आतंकवाद से जुड़ी नौ जगहों पर सटीक निशाना साधा गया. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमलों में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, जिससे यह पता चलता है कि ऑपरेशन का उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करना और सीधे सैन्य वृद्धि से बचना था.

25 मिनट तक चला ऑपरेशन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को 25 मिनट तक चले ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी. मिस्री ने कहा कि कार्रवाई नपी-तुली, आनुपातिक और जिम्मेदाराना थी.

उन्होंने कहा, “हमले के एक पखवाड़े बाद भी पाकिस्तान की ओर से अपने क्षेत्र या अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.इसके बजाय वह केवल इनकार और आरोप लगाने में लगा हुआ है.” मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान स्थित आतंकी मॉड्यूल की हमारी खुफिया निगरानी से संकेत मिलता है कि भारत के खिलाफ और हमले होने वाले हैं. इसलिए, हमें उन्हें रोकना था.”