Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सीएम धामी ने जताया गर्व

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ देर रात किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ #OperationSindoor से देश के लोग खुश हैं. लोग मान रहे हैं कि ये पहलगाम आतंकी हमले का सही जवाब है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खुशी जताते हुए कहा- आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का #OperationSindoor जय हिंद ! इसके साथ ही सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लिखा- आतंकियों और उनके आकाओं की बर्बादी का सबूत…

आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर: मंगलवार रात बुधवार तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए. ये हमले मिसाइल से किए गए. जहां मिसाइल अटैक किये गये ये सभी आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं.