Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

चारों धामों में कड़ी सुरक्षा, बम निरोधक दस्ता और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात

देहरादून, न्यूज़ आई : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चारों धामों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  यात्राकाल में अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के पास रहेगा। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से आईआरबी को धाम की सुरक्षा का चार्ज सौंपा। माना जा रहा है कि धाम में यह बदलाव भारत-पाकिस्तान के बीच बनीं परिस्थितियों के कारण किया गया है। बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास रहता है। कपाट खुलने के बाद भी धाम में आईटीबीपी सीमाद्वार देहरादून की बटालियन तैनात थी। अब कपाट खुलने के बाद धाम की सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी का दायित्व आईआरबी को सौंप दिया। अब यात्रा के दौरान धाम में आईआरबी के जवान तैनात रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स बढ़ाने के साथ ही यहां जवानों को हथियारों से लैस किया गया है। मंदिर के चारों तरफ एंटी बम निरोधक दस्ता मुस्तैद हो गया है। साथ ही केदारपुरी में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चौधरी ने बताया कि पुलिस, पीएससी और पैरामिलिट्री फोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही हथियारों की संख्या बढ़ाने के साथ जवानों को मुस्तैद किया गया है। मंदिर से लेकर केदारपुरी में एंटी बम निरोधक दस्ता तैनात किया जा चुका है, जिससे किसी भी प्रकार की परिस्थिति से त्वरित निपटा जा सके। उन्होंने धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं से धैर्य और संयम के साथ सहयोग करने की अपील की।