Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के हमले से पाकिस्तान में चारों तरफ हाहाकार

देहरादून, न्यूज़ आई : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के हमले से पाकिस्तान में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. भारत के एक के बाद एक ड्रोन हमलों ने पूरे पाकिस्तान को दहशत में डाल दिया है. कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे बड़े शहरों में धमाकों की गूंज सुनाई दी. अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इन हमलों में पाकिस्तान का रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम भी पूरी तरह तबाह हो गया है, जहां आज शाम पाकिस्तान सुपर लीग का मुकाबला होना था. भारत के ड्रोन हमले में पाकिस्तान का रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह हो गया है. आज शाम में ही इस मैदान पर पाकिस्तान सुपर लीग का मैच होना था. पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच यह पीएसएल मैच होना था. कराची के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और पेशावर के कप्तान बाबर आजम हैं. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसएल के बचे सभी मैच (आज के मुकाबले के साथ), जो रावलपिंडी में होने थे, उन्हें कराची शिफ्ट कर दिया गया है.

अब भारत की ओर से ड्रोन हमले कर जवाबी कार्यवाई की गई है, यह तब हुआ जब पाकिस्तान ने कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 7 और 8 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने इन्हें नाकाम कर दिया.