Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी ऐतिहासिक,आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके किसान!

मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में किसानों के पहुचने का सिलसिला लगातार जारी है. सभा स्थल पर पहुंच रहे किसानों का कहना है कि, अब लड़ाई आर-पार की होगी या तो सरकार कृषि कानून वापस लेगी या फिर किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे. महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान लगातार सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं, उनके ठहरने और खानपान की पूरी व्यवस्था की गई है. वहीं, किसानों का कहना है कि, इस महापंचायत के जरिए अब यह तय होगा कि, आखिरकार किसानों का आंदोलन किस दिशा में जाएगा.
किसानों का कहना है कि, ये महापंचायत ऐतिहासिक महापंचायत होगी और इस पंचायत के जरिए ही किसानों के आंदोलन की दशा और दिशा तय होगी. क्योंकि सरकार जिस तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है, उसको लेकर किसान काफी ज्यादा आक्रोशित हैं और यही वजह है कि अब इस महापंचायत के जरिए कई अहम निर्णय लिए जाएंगे. जिसको लेकर किसान गांव-गांव और जन जन तक जाएगा, ताकि सरकार को यह बताया जा सके किसान अब चुप बैठने वाला नहीं हैं.