Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाँधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के नवनिर्वाचित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।