Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सन 2001 में लोकतंत्र के मंदिर पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के गौरव की रक्षा करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।