Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से मुख्यमंत्री के अगले एक माह का कार्यक्रम जारी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9ः30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 01 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक मा0 विधायको से भेंट करेंगे। विधायको से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नही होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5ः30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम/मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे।
मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठको का आयोजन मा0 मंत्रिगणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरूवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नही होगा। मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5ः30 बजे तक मा0 मंत्रिगणों से मुलाकात करेंगे तथा मा0 मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।