Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में मना रहे हैं छुट्टियां

मुंबई। लवबर्डस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अभिनेता ने अपनी प्रेमिका को ‘टास्कमास्टर’ बताया है। अर्जुन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कपल एक्वा साइकलिंग करते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर होती है। मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं और इसका पूरा श्रेय मलाइका अरोड़ा को जाता है। अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट में देखा जा चुका है।