Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

रविचंद्रनअश्विन घरेलू सरजमीं पर 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

मुंबई। ऑफ स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव के चार-चार विकेटों की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन सुबह के सत्र ,में 167 रन पर ढेर कर 372 रन से विशाल जीत हासिल की और दो मैचों की सीरीज को 1-0 से जीत लिया। भारत की यह लगातार 14 वीं घरेलू सीरीज जीत है । यह रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। आधी टीम कल ही पवेलियन लौट गई थी, जबकि आ‍धी टीम ने आज पहले सत्र में ही घुटने टेक दिए। यह मैच एजाज पटेल के लिए याद रखा जाएगा, जिन्‍होंने पहली पारी में 10 विकेट निकालकर इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम लिखवा लिया था। दूसरी ओर, मयंक अग्रवाल जिन्‍होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया।
पहली पारी में न्यूजीलैंड को 62 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा. रविचंद्रन अश्विन ने पहली और दूसरी पारी में चार-चार विकेट चटकाए. उनके अलावा पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट हासिल किया था. दूसरी पारी में अश्विन के अलावा जयंत यादव ने भी चार विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल को मिला.