Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

युविका चौधरी अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार

हरियाणा। फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी और बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला की पत्नी को हाल ही में हरियाणा पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया। बीते दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर इस वीडियो के कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी। दरअसल, अभिनेत्री ने इस वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेत्री को 3 घंटे पूछताछ करने के बाद औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बीते मई महीने में ये टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला था। मामले में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने मामला दर्ज कराया था।