Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं शिल्पा शेट्टी !

सोनी टीवी के डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 पर वापसी के साथ ही फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गई हैं। अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं। वहीं इन सब के बीच शिल्पा शेट्टी ने जिंदगी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक किताब का पन्ना शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फ़्रांसीसी लेखिका सिमोन द बोउआर का कोट लिखा है।’ इसके साथ ही शिल्पा के इस पोस्ट में लिखा है- ‘बिना टाइम आउट के साथ जियो…हम अपनी जिंदगी में पॉज बटन नहीं दबा सकते। हर दिन की गिनती होती है वो चाहें वो हमारा अच्छा हो या बुरा। हमारी जिंदगी की घड़ी चली रहती है चाहें जो कुछ भी हो। सिर्फ एक चीज जो हमारे पास है वो है वक्त। इसलिए बेहतर है कि आप हर पल को जिएं, बजाए इसके कि वक्त को हमेशा के लिए खो दें। मैं अपनी जिंदगी का हर पल पूरी तरह जीऊंगी जितना मैं जी सकती हूं!’
शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ मोटिवेशनल मैसेज शेयर करती रहती हैं। अपने पति की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा लगातार खुद को एक मजबूत महिला के रूप में पेश करने की कोशिश में लगी हुई हैं और ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।