Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर’ कहने वाले इजराइली फिल्म निर्माता का स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

नई दिल्ली: इस साल बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म मानी जाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में 53वां भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) हुआ. जिसमें इजराइली फिल्म निर्माता नदाव लैपिड और 53वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’को ‘दुष्प्रचार करने वाली‘ और ‘भद्दी’ फिल्म बताया है. उनकी इस टिप्पणी के बाद से ‘द कश्मीर फाइल्स’ और नदाव लैपिड की टिप्पणी को लेकर हर को अपनी राय दे रहा है.  इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने नदाव लैपिड का सपोर्ट किया है और उनकी टिप्पणी को सही बताया है. स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रहती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नदाव लैपिड की टिप्पणी से जुड़ी एक न्यूज को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब यह दुनिया के सामने बहुत साफ है…’ सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.