Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में भी जारी

इंग्लैंड दौरे पर चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रहा. चेतेश्वर पुजारा महज 9 गेंद पर एक रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने चेतेश्वर पुजारा को खराब फॉर्म से बाहर निकलने के लिए सलाह दी है. ब्रायन लारा का मानना है कि अगर चेतेश्वर पुजारा को सुधार करना है तो उन्हें और अधिक शॉट लगाने की कोशिश करनी होगी जो उनके साथ टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद रहेगा.
चेतेश्वर पुजारा के टीम में बने रहने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक तीन साल पहले लगाया था. 2018 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद से ही चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी का और ज्यादा स्लो होते जाना दूसरे बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ाने का काम कर रहा है.
बात चाहे ऑस्ट्रेलियाई दौरे की हो या फिर इंग्लैंड दौरे की चेतेश्वर पुजारा के आउट होने का तरीका एक जैसा ही रहा है. चेतेश्वर पुजारा अधिकर पारियों में बाहर जाती गेंदों पर बल्ला लगाकर विकेटकीपर या फिर स्लिप के हाथों में कैच थमा देते हैं.