Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

टिक टॉक के बंद होने के बाद रितेश देशमुख को ऐसा लगा कि वह बेरोजगार हो गए

नई दिल्ली: एक ऐसे एक्टर हैं, जो फिल्मों से ज्यादा रील की दुनिया में एक्टिव रहते हैं. एक्टर आए दिन अपने फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं. आज रील्स बनाने के लिए कई माध्यम उपलब्ध हैं, लेकिन पहले टिकटॉक पर ही लोग अपने रील्स बनाया करते थे और जब टिकटॉक भारत में बंद हुआ तो रितेश देशमुख को बहुत नुकसान झेलना पड़ा था.
अभिनेता रितेश देशमुख की इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. यह खासकर उनके द्वारा अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने वाले मजेदार रील्स के कारण बनी है. भारत में जब टिक टॉक चलन में था, तब रितेश अक्सर अपने वीडियो उस पर शेयर किया करते थे. टिक टॉक के बंद होने के बाद रितेश देशमुख को ऐसा लगा कि वह बेरोजगार हो गए हैं. इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया.