Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और कहा कि ये ‘दशकों की आकांक्षाओं और प्रयासों की अभिव्यक्ति’ है. खास बात है कि श्रीलंका से पहली फ्लाइट आज सुबह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें एक हाई लेवल डेलिगेशन आया. श्रीलंका के इस डेलिगेशन में मंत्रियों समेत बौद्ध भिक्षु भी शामिल थे.
प्रधानमंत्री ने बताया कि लुंबिनी, सारनाथ और बोधगया जैसे अन्य बौद्ध स्थल कुशीनगर से थोड़ी दूरी पर हैं, जिन्हें बौद्ध सर्किट से एक साथ जोड़ा गया. भारत ने हवाईअड्डों की संख्या बढ़ाकर अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार किया है और आने वाले सालों में भारत में 200 और हवाईअड्डे होंगे.