Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर राखी सावंत ने भी साधा निशाना

देहरादून, न्यूज़ आई: कंगना रनौत के आजादी वाले बयान के बाद से जहां एक तरफ सियासत गरमाई हुई है, वहीं उन्हें हर तरफ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। अब अभिनेत्री राखी सावंत ने भी कंगना के इस बयान की तीखी आलोचना की है और उन्हें गद्दार बताया है। राखी सावंत ने कंगना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना माइक लेकर बोल रही हैं, लेकिन उनके आवाज की जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो को साझा करते हुए राखी ने लिखा -‘ देश की गद्दार है दीदी।
राखी सावंत का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है पंगा गर्ल कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा था कि-‘देश को 1947 में तो आजादी भीख में मिली थी जबकि देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली।’