Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करतार सिंह साहिब कॉरिडोर को 17 नवम्बर से खोलेने का किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करतार सिंह साहिब कॉरिडोर को बुधवार 17 नवम्बर से खोलेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण फैसले से बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्रियों को फायदा होगा।
शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि देश 19 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के सरकार के फैसले से पूरे देश को खुशी होगी। इस महत्वपूर्ण फैसले से बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्रियों को फायदा होगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।