Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञः यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 7 मई को अपने पैतृक पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी के गांव पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद यमकेश्वर हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं, जहां वह नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे.

गुरुवार को यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पंचूर गांव के दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बिथ्याणी स्थित महायागी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में अपने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद सीएम योगी ने कॉलेज के पास बनाए ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज भी की. वहीं दोनों ने क्षेत्र के यमकेश्वर महादेव मंदिर भी पूजा अर्चना भी की. इस दौरान स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया. वहीं, सीएम धामी ने मुख्यमंत्री योगी के पैतृक गांव पहुंचने को उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया. बताया जा रहा है कि पंचूर गांव में आयोजित होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है. महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुँचने पर छात्राओं ने पारंपरिक भव्यता के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अतिथियों ने महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया, जिसकी कार्यप्रणाली के बारे में त्रिलोक चंद्र शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल तकनीक का अनूठा उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं एआई बॉट से संवाद कर महाविद्यालय की परीक्षा प्रणाली व परिणामों की समीक्षा की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के नए भवन व सेमिनार हॉल का उद्घाटन और श्विकसित भारत एक संकल्पश् पुस्तक का विमोचन भी गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply