Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

डॉ. राघव लंगर बने भारत के नेशनल मेडिकल कमीशन के सचिव, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

जम्मू, 21 मार्च 2025: उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया गया। डॉ. लंगर वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

कौन हैं डॉ. राघव लंगर ?

कौन है डॉ राघव लंगर ?

बैच – डॉ राघव लंगर 2009 बैच आईएस , उत्तराखंड कैडर के अधिकारी है

शिक्षा – गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू से MBBS की पढ़ाई

पूर्व पद – रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,उच्च शिक्षा के अपर सचिव और कार्यक्रम निदेशक नमामि गंगे परियोजना के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। तेज तर्रार अधिकारी लंगर बतौर जम्मू कश्मीर के आयुक्त रह चुके हैं साथ ही जम्मू कश्मीर के जनपद कटुआ ओर पुलवामा के जिलाधिकारी एवं एरा के सीईओ पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्कालीन समय में डॉ राघव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत थे।

नवीन तैनाती
सचिव नेशनल मेडिकल कमीशन।

नेशनल मेडिकल कमीशन क्या है?

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नियंत्रित करने वाली शीर्ष संस्था है। यह 2020 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की जगह बनाई गई थी। NMC का कार्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों का पंजीकरण और मूल्यांकन करना है।