Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा उत्तरप्रदेश का विकास: नरेश बंसल

लखनऊ/देहरादून, न्यूज़ आई : लखनऊ भाजपा मुख्यालय पर उत्तरप्रदेश की लोकसभा प्रवास योजना बैठक मे राज्य सभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे । बैठक मे उत्तरप्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल व लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे । इसके बाद सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिष्टाचार भेंट की व विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की, सासंद बंसल ने योगी जी को अंगवस्त्र भेंट किया । सांसद नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में व योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में मिलीं जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

सासंद बंसल ने योगी आदित्य नाथ को चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया 

सासंद बंसल ने कहा कि योगी के रुप में उत्तरप्रदेश को एक कुशल प्रशासक,युवा,ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है ।योगी आदित्य नाथ ने उत्तरप्रदेश को दुबारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास की राह पर लाने का काम किया है ।यहां सुरक्षा वयवस्था चाक चौबंद हुई है तथा उत्तर प्रदेश अब विकास मुखी प्रदेश बन गया है । पिछली सरकारो ने केवल उत्तर प्रदेश को लुटने का काम किया जिससे वह विकास मे पिछड गया ।अब डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश मे विकास की नई गाथा लिख रही है।यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने फिर से योगी आदित्य नाथ को सेवा का मौका दिया है। सासंद ने उदयपुर की घटना की घौर निन्दा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे भी पहले ऐसा देखने को मिलता था परन्तु जब से बुलडोजर चलने लगा है ऐसी घटना पर लगाम लगी है।