Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म पृथ्वीराज महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज का पहला टीजर रिलीज किया है।
फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार अपने साथी सैनिकों के साथ युद्ध के मैदान में अपने कवच में खड़े होते हैं। जबकि संजय दत्त भी मैदान पर नजर आते हैं। इसके बाद टीजर में संयोगिता की भूमिका निभा रही मानुषी छिल्लर की झलक दिखाई देती है। फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।