Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

 एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बॉलीवुड में 10 साल पूरे

नई दिल्ली : बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी काबिलियत साबित करना चाहती हैं, जो उनका उत्साहवर्धन करे. फिल्मकार महेश भट्ट और पत्नी सोनी राजदान की बेटी आलिया साल 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन लीड रोल में थे. जब वह फिल्म जगत में कदम रखा तो वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपना टैलेंट दिखाना चाहती थी.  उन्होंने कहा, अब से मैं सिर्फ फिल्मों का आनंद लेना चाहती हूं. इसका मतलब है, ‘मैं ऐसी फिल्मों में काम करूंगी जो मेरे दिल के करीब हो’. मैं एक ऐसी फिल्म करूंगी जो मुझे हर बार आगे बढ़ने की ऊर्जा दे. एक ऐसी फिल्म जो मुझे सेट पर जाने के लिए प्रेरित करे. यही मेरी इच्छा है, जिससे मुझे खुशी मिलती रहेगी. उन्होंने कहा, मुझे इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं और मेरी अगली 10 साल की योजना अपना प्रोडक्शन हाउस बनाने की है.”