Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

फिल्म इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, कपल को गिफ्ट मिलने का सिलसिला भी जारी है। नीतू कपूर अपनी ‘बहू’ आलिया भट्ट का घर में स्वागत कर चुकी हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने शादी समारोह से अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया की शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं थी। गौरतलब है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली। रियल लाइफ की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 9 सितम्बर को रिलीज होगी।