Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

दुनिया को अलविदा कह गए सिंगर केके का नया और आखिरी गाना हुआ रिलीज

(बॉलीवुड डेस्क) : हाल ही में इस दुनिया को असमय अलविदा कह गए सिंगर केके का नया और आखिरी गाना रिलीज हुआ है, जिसे सुनकर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। केके का यह गाना फिल्म शेरदिल से है, जिसके बोल हैं – धूप पानी बहने दे। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैंस जहां उनके इस गाने को पसंद कर रहे हैं वहीं उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीती 30 मई को कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में लाइव परफॉर्म के दौरान फेमस सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद दिल का दौरा पड़ने से केके की मौत हो गई थी। केके जैसे लीजेंड का यूं असमय चले जाना संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी जिंदादिल आवाज हमेशा हमारे बीच उनके होने का अहसास करवाती रहेगी।