Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

कोरोना के चलते कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट टली

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट को मेकर्स ने पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
मेकर्स ने कहा कोविड -19 मामलों में हो रही भारी वृद्धि और फिर बाद की सावधानियों और लॉकडाउन के बावजूद भले ही फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार हो। लेकिन सरकार के नियमों का समर्थन करते हुए हमने ‘थलाइवी’ की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हम रिलीज़ की तारीख टाल रहे हैं, हमें विश्वास है कि हम आप सभी से भी उतना ही प्यार प्राप्त करेंगे। सुरक्षित रहें। हम आप सभी के समर्थन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।