Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के लिए बढ़ाया वजन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के वीडियो को शेयर करते रहते हैं. कई लोगों के लिए अक्षय एक इंस्पिरेशन हैं. लेकिन हाल ही में फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार, मोटे पेट के साथ दिखाई दिए. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल अक्षय का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के लिए है.
दरअसल अक्षय कुमार ने ये वजन आनंद राय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के लिए बढ़ाया है. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है. जिसमें वो दिल्लीवासी की भूमिका निभा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने 5 किलोग्राम वजन बढाया है. अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि वो वजन बढ़ाने और वजन घटाने के प्रोसेस को बहुत इंजॉय करते हैं, और ये काम वो एकदम नेचुरल तरीके से करते हैं.