Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

टीवी का सबसे फेमस शो ‘पवित्र रिश्ता’ नए सीजन के साथ कर रहा हैं वापसी !

7 साल बाद पवित्र रिश्ता और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स का इंतजार आखिर खत्म हो ही गया है. बता दें कि मुंबई में शो के दूसरे सीजन की शूटिंग की शुरुआत रविवार को हो गई है. इसके सभी किरदारों की घोषणा भी कर दी गई है. बता दें कि इस बार एकता कपूर ये शो डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ला रही हैं. जिसमें मानव के रूप में सुशांत की जगह शहीर शेख दिखाई देने वाले हैं. और अंकिता लोखंडे एक बार फिर अर्चना का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं.
वहीं तस्वीरों के सामने आते ही फैन्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई. और उन्होंने इन तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट किए. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, शो में हम सुशांत को मिस करेंगे लेकिन कोई बात नहीं शहीर भी शानदार काम करेंगे