Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

एकता आर कपूर की ‘अपहरण 2’ वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

(बॉलीवुड डेस्क) । वेब सीरीज अपहरण के मेकर्स ने दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एकता आर कपूर की ‘अपहरण 2’ में अरुणोदय सिंह, उर्फ रुद्र श्रीवास्तव, हरिद्वार के घाटों से लेकर सर्बिया के बफीर्ले इलाकों में एक गुप्त मिशन के लिए यात्रा नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में निधि सिंह को रंजना श्रीवास्तव के रूप में भी दिखाया गया है, जो रुद्र की पत्नी की भूमिका निभाती है और नशे की लत से जूझ रही है। ट्रेलर में स्नेहिल दीक्षित मेहरा और सत्यनारायण दुबे के रूप में सानंद वर्मा भी नजर आ रहे हैं। रंजना की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, निधि सिंह ने कहा कि मेरा किरदार रंजना इस सीजन में खुद को मुसीबत की दुनिया में पाता है। उसका पति रुद्र उसकी मदद करने के लिए हर हद पार कर जाएगा। शो पहले एपिसोड से ही शुरू होगा! इस शानदार शो के दूसरे सीजन में मुझे फिर से कास्ट करने के लिए मैं एकता की शुक्रगुजार हूं।