Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य
  • पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में प्रभावी सुशासन की मिसाल
  • पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई
  • राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया

मुंबई यशस्वी जायसवाल (59) और रविचंद्रन अश्विन (40) की शानदार पारी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। वहीं, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रविचंद्रन अश्विन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत खराब रही। राजस्थान ने इस दौरान 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया और अंक तालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई।