Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

BCCI ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई, दरअसल इससे पहले सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसके चलते हार्दिक और बुमराह को आराम दिया गया है. दोनों स्टार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे.

श्रेयस अय्यर का खेलना फिटनेस पर निर्भर 

श्रेयस अय्यर को टीम में रखने के साथ भारतीय बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि सीरीज में उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगा. उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलना बाकी है.

जीलैंड सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी. पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा. फिर तीसरा और अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.