Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कासीगा स्कूल कर रहा है कैंसर जागरूकता दौड की मेजबानी

देहरादून, न्यूज़ आई : कासीगा स्कूल, देहरादून 13 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे कैंसर जागरूकता रन का आयोजन करेगा, जिसके द्वारा छात्रों में  वैश्विक स्तर की समस्याओं के प्रति जिम्मेदारी के हस्तान्तरण का प्रयास किया जाएगा  । इस आयोजन का उद्देश्य कैंसर के विषय  में जागरूकता बढ़ाना और इसके चिकित्सीय  शोध के लिए धन जुटाना है । इस अभियान में सभी उम्र के लोग भाग लेकर, 2.5 किलोमीटर की आसान  दूरी तय करके कैंसर जैसी असाध्य  बिमारी के प्रतिकार का संकल्प लेंगे | प्रतिभागियों को इस दौड को चलकर, दौड़कर या स्केटिंग कर पूरा करने की  स्वतंत्रता दी गई है । इस आयोजन में देहरादून और मसूरी के विभिन्न विद्यालयों ने भी  अपनी प्रतिभागिता की  सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रेषित की है ।कासीगा स्कूल द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य एक ऐसे  भविष्य का निर्माण करना  है, जहां कैंसर नहीं होगा । इस आयोजन में शामिल होकर आप एक ऐसे अभियान का हिस्सा बन सकते हैं जो  सर्वे सन्तु निरामया की कामना से प्रेरित  है । आइए,  हम साथ मिलकर इस बदलाव  के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं  ।