Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

हरकी पैड़ी पर विसर्जित की गई अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां

देहरादून, न्यूज़ आई : मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। सुबह मनोज कुमार के दोनों पुत्र और परिवार के कई सदस्य अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उनके तीर्थ पुरोहित ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर अस्थि का विसर्जन कराया। उनके पुत्र कुणाल ने कहा कि मां गंगा में अस्थि विसर्जन की है। और मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।

बता दें कि बीते दिनों मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था. ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे. ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय करने वाले मनोज कुमार के निधन से सिनेमा जगत में शोक है. उनके निधन के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान समेत कई सिने कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को 87 वर्ष की उम्र में निधन हुआ और उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.