Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ का ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म शेरनी का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट 26 सेकेंड का ये ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. फिल्म में विद्या बालन एक कद्दावर फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर भी विद्या के किरदार में एक सशक्त महिला को दिखाता है.
फिल्म का ट्रेलर कहानी के बारे में एक मोटा-मोटा अंदाजा देता है. फिल्म की कहानी एक टाइगर रिजर्व के बारे में है जहां एक टाइगर आदमखोर हो गया है. इलाके के लोग और आसपास के गांव वाले परेशान हैं और ऐसे में इस मामले को संभालने के लिए एक महिला अफसर की यहां नियुक्ति की जाती है. विद्या अपने काम को लेकर बहुत संजीदा हैं और जी-जान से इसे संभालने में लग जाती हैं.