Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

T20 World Cup: आईसीसी ने बीसीसीआई को 28 जून तक का दिया वक्त

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए आईसीसी ने बीसीसीआई को 28 जून तक का वक्त दिया है. आईसीसी बोर्ड की 1 जून को हुई ऑनलाइन मीटिंग में भारत की नुमाइंदगी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने की.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है. बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए एक महीने का वक्त मांगा था जो आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से दे दिया.
आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘हां, आईसीसी बोर्ड ने बीसीसीआई की गुजारिश को मान लिया है और उनके पास भारत में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का वक्त है. वो अगले महीने ठोस योजना के साथ बोर्ड के समक्ष फिर आएंगे.’