Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला

(स्पोर्ट्स डेस्क): एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला 2 सितंबर, शनिवार (आज) को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है. वनडे में भारत-पाकिस्तान की टीमें 4 साल बाद एक दूसरे का सामना करेंगी. इससे पहले दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप में आमने-सामने दिखी थीं. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 73 जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की हुई है. वहीं भारतीय टीम ने 55 मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा दोनों के बीच 4 मैच बेनतीजा रहे.