Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 58 वर्ष की आयु में निधन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे. आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से  जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे. श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी.