Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नई दिल्ली: डांसर सपना चौधरी अब मुसीबतों में घिर गई हैं. दरअसल, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी व उनके परिवार के कई और लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सपना पर लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगा है. केस दर्ज होने के बाद इतना साफ है कि अब सपना की मुसीबतें काफी बढ़ने वाली हैं. दिल्ली पुलिस अब जल्द ही सपना चौधरी से पूछताछ कर सकती है.
कुछ शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ताओं ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट बीच में खत्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ितों का कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने लाखों रुपये लिए, लेकिन उन्होंने आयोजन में शिरकत नहीं की. कुल मिलाकर उन्होंने 6 करोड़ रुपये के करीब राशि ली है, लेकिन डांस प्रोग्राम नहीं किया. सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं.
सपना चौधरी के खिलाफ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के और भी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ताओं ने सपना की मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने नौ पन्नों की एफआईआर दर्ज करवाई है.