Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मिलकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड सरकार की होमस्टे योजना की जमकर तारीफ की

देहरादून, न्यूज़ आई : सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड देहरादून के मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। सोमवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निजी मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की होमस्टे योजना की जमकर तारीफ की। वही मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने भविष्य में राज्य को अपनी ओर से हर तरह की सेवाएं देने की हामी भी भरी। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स व अन्य सभी तरीके के नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। आने वाली सदी का सशक्त भारत बनाने के लिए युवाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए युवा पीढ़ी को अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के साथ नशे से दूर रहना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उनके मित्र हैं। वह युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा जागृत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के साथ कई समाजिक व अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा भी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को देव भूमि की संस्कृति के अनुरूप सिर पर टोपी बनाकर सम्मान भी किया, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का स्वागत करने के साथ उन्हें उत्तराखंड देवभूमि चार धाम तीर्थस्थल के स्मृति चिन्ह भी भेंट किए