Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

अक्षय कुमार ने भारतीय जवानों के साथ डांस कर बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है. समय-समय पर वो अपना ये प्रेम उजागर भी करते रहते हैं. साथ ही आर्मी अफसरों का अक्षय बहुत सम्मान भी करते हैं. अक्षय कुमार आज कश्मीर पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जवानों के साथ समय बिताया, उनके साथ डांस किया और उनका हौसला बढ़ाया. अक्षय कुमार की जवानों के साथ तस्वीरें और डांस करते हुए वीडियो सामने आई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
इस बीच अक्षय ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के साथ ही लगे तुलैल गांव में एक स्कूल की इमारत के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. एक्टर अक्षय कुमार को देखने और मिलने पहुंचे स्थानिय लोगों के साथ उन्होंने डांस भी किया. समारोह का आयोजन नीरू गांव में एक एलओसी चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा किया गया था.