Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म डार्लिंग्स की घोषणा की थी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आलिया सस्पेंस से भरे बेहद ही खतरनाक रोल में नजर आ रही हैं। ‘डार्लिंग्स’ के इस टीजर में आलिया के साथ शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू और विजय वर्मा भी दिख रहे हैं। टीजर में आलिया और विजय एक कपल की तरह नजर आ रहे हैं। टीजर में आलिया बिच्छू और मेंढक की दोस्ती की कहानी सुनाती हुई दिख रही हैं, जिसके साथ ही साथ वह फिल्म की कहानी से भी कुछ रूबरू करा रही हैं। फिल्म में शेफाली, आलिया के मां के रोल में हैं। गौरतलब है कि डार्लिंग्स आलिया भट्ट के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।फिल्म की कहानी जसमीत के रीन ने लिखी है। जसमीत ने ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। डार्लिंग्स इस साल 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।