Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण हैं केवल 12वीं पास !

मुंबई: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. आप इस बात को जानकर हैरान होगे लेकिन दीपिका केवल 12वीं पास हैं. दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने आगे की पढ़ाई करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं कर सकीं.
दीपिका ने साफ शब्दों में बताया कि उन्होंने बेहद मुश्किलों से 11वीं और 12वीं कक्षा निकाली. उन्होंने कहा कि वो उस वक्त तक एक कामयाब मॉडल बन चुकी थी और उनका पूरा ध्यान बॉलीवुड की दुनिया कदम रखने और एक मुकाम हासिल करने में था.
दीपिका ने कहा कि उनके माता-पिता इस बात के बेहद खिलाफ थे. वो चाहते थे कि पढ़ाई को महत्व दे उन्होंने बताया कि उनके मां-बापी ने इस बात को अच्छे से भांप लिया था कि, “मैं पूरी तरह अपने आप को फिल्मी करियर में ढालना चाहती हूं और उन्होंने मुझे स्पोर्ट किया.”
दीपिका ने कहा कि, “मैं अपने माता-पिता के स्पोर्ट के बिना इस पोजीशन पर कभी नहीं पहुंच सकती थी. उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे आगे बढ़ने के लिये हर पल प्रोतसाहित किया.”