Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

नीतीश सरकार 20 लाख युवाओं को देगी नौकरी !

पटना: रोजगार मोर्चे पर बीते दिनों आए तस्वीरों के बीच बिहार सरकार ने 20 लाख नौकरी सृजन का प्रस्ताव पास किया है. जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार को खत्म होने के बाद जेडीयू ने पीसी आयोजित कर इस बात का एलान किया है. बता दें कि बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, ललन सिंह और जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की.
गौरतलब है कि बीते दिनों विधान परिषद में नौकरी के लिए आए युवाओं की लंबी कतार देखी गयी थी. ग्रुप डी की परीक्षा में बी.एड और इंजिनीर भी इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिसके बाद बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठे थे.