Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सांसद नरेश बंसल ने केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का उत्तराखण्ड आगमन पर किया स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखण्ड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के आवास पर केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद नरेश बसंल द्वारा पुष्पगुच्छ व शाॅल भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया गया।
उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये केरल के राज्यपाल महोदय ने कहा कि देवभूमि से उन्हें विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि यहां की मातृ शक्ति मेहनतकश है, उनके उत्थान और कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की राज्यपाल महोदय द्वारा सराहना की गई।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा राज्यपाल महोदय का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि केरल के महामहिम राज्यपाल का सानिध्य हम सबको मिला है।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय से पीआरएसआई के अध्यक्ष डाॅ. अजीत पाठक, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती, सुरेश चन्द्र भट्ट और वैभव गोयल द्वारा भेंट कर नई शिक्षा नीति पर प्रकाशित पुस्तक की प्रति भेंट की। राज्यपाल द्वारा पीआरएसआई के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काउ, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, प्रदेश प्रवक्ता एवं दायित्वधारी विश्वास डाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम भट्ट, क्षेत्र कार्यवाहक राष्टीय स्वयं सेवक संघ शशिकांत दीक्षित, विनय गोयल, भाजपा युवा मोर्चा सहसंयोजक सिद्धार्थ बंसल, सुरेन्द्र मित्तल, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित थे।