Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. इसके साथ ही चार मैचों की ये सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. अब 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट को जो टीम जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी.
भारत के लिए इस मैच में उसके चोटिल खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया. हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हनुमा विहारी ने 161 गेंदो में नाबाद 23 रनों की पारी खेली. वहीं पहली पारी में पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल होने वाले ऋषभ पंत ने 118 गेंदो में ताबड़तोड़ 97 रन बनाए. इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के जीत के मनसूबों पर पानी फेर दिया.
इसके अलावा भारत को हार से बचाने में आर अश्विन का भी अहम योगदान रहा. अश्विन ने 128 गेंदो में 39 रनों की नाबाद पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में चार साल के बाद अश्विन ने एक पारी में 100 से ज्यादा गेंदे खेली हैं.
विहारी ने 161 गेंदों पर सिर्फ नाबाद 23 रन बनाए और अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 39 रन बना 62 रनों की साझेदारी कर मैच ड्रॉ करा दिया.