Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

BCCI सचिव जय शाह ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने मामले को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भी बात की. शाह ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
जय शाह ने ट्वीट कर कहा, “इस महान खेल और समाज के किसी भी हिस्से में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है. मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की है और उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है. इस मामले पर BCCI और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक साथ खड़े हैं. भेदभाव के इन कामों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”