Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ नई भूमिका में आएंगे नज़र

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ नई भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। द्रविड़ आईपीएल 2021 के फाइनल के लिए बीसीसीआई के मेहमानों में से एक थे और उसी दौरान उन्होंने कोच बनने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। द्रविड़ का अनुबंध 2023 तक चलेगा। वह टी 20 विश्व कप 2021 के बाद यानी 14 नवंबर के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे।
राहुल द्रविड़ वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं और भारत के मुख्य कोच का पद संभालने से पहले वह यह पद छोड़ देंगे। राहुल द्रविड़ को कोच के तौर पर भारी भरकम अनुबंध की पेशकश की गई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें 10 करोड़ रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे। इतनी राशि अब तक किसी भारतीय कोच को नहीं दी गई है।
द्रविड़ के सहयोगी पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया है, जबकि विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के साथ बने रहेंगे। पारस ने अंडर-19 स्तर पर द्रविड़ के साथ काम किया है और श्रीलंका दौरे पर भी साथ गए थे। वह भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे जिसने 2020 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। द्रविड़ रवि शास्त्री की जगह लेंगे जबकि पारस भरत अरुण की जगह लेंगे।