Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

धोनी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी टीम के मनोबल को जबरदस्त अनुभव देगी: कोहली

दुबई, – भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि एक मेंटर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी से टी-20 विश्व कप के लिए टीम का मनोबल मजबूत होगा।
विराट ने कहा,’धोनी को स्टाफ में शामिल करना टीम के मनोबल को जबरदस्त अनुभव देगा और टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए उनका व्यावहारिक अनुभव काफी कारगर साबित होगा जिससे उन्हें अपने खेल को एक-दो कदम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी क्योंकि यही सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम के बीच का अंतर होता है।’
कप्तान के रूप में अपना आखिरी टी-20 विश्व कप खेल रहे विराट ने कहा,’धोनी इस माहौल में वापसी करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। जब हम सभी ने अपना करियर शुरू किया था वह तभी से हम सबके लिए मेंटर हैं , वह उस समय टीम के लिए खेल रहे थे और उनके पास अब मौका है कि वह उस काम को फिर से जारी रखें। खासतौर पर उन युवा खिलाड़ियों के लिए जिन्हे अपने करियर के शुरूआती वर्षों में बड़ा टूर्नामेंट खेलने को मिल रहा है। उन्हें यह जानने का मौका मिलेगा कि इतने वर्षों में उन्होंने कितना अनुभव हासिल किया है।’
विराट ने कहा,’ऐसे व्यावहारिक इनपुट्स जैसे मैच किस दिशा में जा रहा है और हम अपने खेल में एक या दो फीसदी का सुधार कैसे कर सकते हैं। हमें उन्हें इस माहौल में वापस देखकर कितनी ख़ुशी है और उनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल कितना मजबूत होगा और हमें हमें ज्यादा आत्मविश्वास देगा जो हमारे पास एक टीम के रूप में मौजूद है।’